संदिग्ध हालत में महिला की मौत
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति और देवर को पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है और जांच जारी है।
नौ साल पहले काजल की शादी मोहल्ला अशोक नगर की शेर वाली गली के दीपक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दीपक छोटी-छोटी बातों पर विवाहिता के साथ मारपीट करता था। मृतका के भाई विपिन ने बताया कि शनिवार की शाम को काजल ने एक वीडियो अपने भाई को भी भेजा था जिसमें उसने मारपीट के निशान दिखाए थे। रविवार की देर शाम विपिन को फोन आया कि काजल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। इसके पश्चात वह यहां पहुंचे और पता चला कि काजल ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























