CBSE || सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के परिणाम, लक्ष्मण मैदा वालो की बेटी ने हासिल किए 96% अंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए। सुबह लगभग 11:15 बजे परिणाम घोषित हुए। इसके बाद छात्रों की खुशी का ठिकाना ना रहा। यदि आप भी अपना भी अपना परिणाम देखना चाहते हैं तो अभी लॉगिन करें: cbse.gov.in पर
हापुड़ के जाने-माने व्यापारी लक्ष्मण गोयल मैदा वाले निवासी रामगंज ने बताया कि उनकी बेटी दिशा गोयल ने 12वीं कक्षा में 96% अंक हासिल किए हैं। इस अवसर पर दिशा को बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। आपको बताते चलें कि दिशा की माता अंशु गर्ग एक शिक्षिका है। अंशु के अनुसार उनकी पुत्री ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है। दिशा का सपना है कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करें। दिशा ने डीपीएस पब्लिक स्कूल से Humanities स्ट्रीम से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

























