
बंदर के हमले से महिला हुई घायल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड में बंदरों का आतंक कम होने का नाम नही ले रहा है और नगर पालिका मूक दर्शक बनी है।अब घर के मुख्य द्वार पर खड़ी एक महिला पर बंदर ने हमला कर घायल करने का समाचार मिला है।
हापुड के मौहल्ला कोठी गेट के लक्ष्मण गली में मंगलवार को एक महिला पर एक बंदर ने बुरी तरह हमला कर काट लिया।यह महिला घर के मुख्य द्वार पर खडी थी।मोहल्ला कोठी गेट लक्ष्मण निवासी हिमाद्री रूहेल्ला अपने घर के बाहर गेट पर खड़ी थी तभी अचानक कहीं से एक बंदर आ धमका और बंदर ने महिला पर हमला कर बुरी तरह से काट लिया।बंदर के हमले मे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा है।घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया है।
इससे पहले भी लक्ष्मण गली में भाजपा नेता प्रवीण सेठी पर बंदरों ने हमला किया था।भाजपा नेता प्रवीन सेठी ने नगर पालिका से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़वाया जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























