
नाला निर्माण में देरी से छात्र परेशान,जलभराव से जूझे छात्र
हापुड, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):हापुड-गढ़ रोड़ पर अधूरे नाला निर्माण से उत्पन्न हुई जल भराव की समस्या से छात्र व व्यापारी बुरी तरह परेशान है और और आवागमन में व्यवधान पैदा हो रहा है।व्यापार भी गिरा है।
हापुड-गढरोड पर स्थित एल० एन० पब्लिक स्कूल के छात्रो ने बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेकपांडेय से भेंट कर जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
छात्रो ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले नाले का निर्माण नगर पालिका, हापुड़ द्वारा शुरू किया गया था जो कि आज तक अधूरा पड़ा है।नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है जिसकी वजह से सड़के तालाब में परिवर्तित हो है।
इस समस्या को लेकर छात्र 29 जनवरी.2026 को जिलाधिकारी से मिले थे।डीएम ने समस्या को देखते हुए तत्काल EO पिलखुआ व जेई हापुड़ को मोके पर भेजा था। इसके बाद जल्द नाला निर्माण की प्रक्रिया होने की बात कि गई थी लेकिन आज तक कोई भी कार्य प्रारम्भ नही हुआ।इस मुख्य रोड़ से हजारो स्कूली बच्चें तथा उनके माता-पिता, मौहल्ला चैनापुरी, कोटला सादात, अयोध्यापुरी व लोधीपुर से जुड़े लोगों व व्यापारियो का आवागमन रहता हैऔर स्कूल के बच्चे इसमें लगातार आए दिन दो पहिया वाहन, साईकिल व मयूरी से दुर्घटना के शिकार होते रहते है।
गत दिनो हापुड़ जनपद के जिलाधिकारी भी दौरा हो चुके है और डीएम ने स्वयं मौके पर आकर निरीक्षण भी किया है और इस संबध में आश्वासन भी दिया है, कि दो माह में इस समस्या (जल भराव) से पूरी तरह निजाद मिल जाएगी।
लेकिन जिलाधिकारी जी के आश्वासन के बाबजूद अभी तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।नगर पालिका परिषद हापुड इस समस्या के निजात में रूचि नही ले रही है।छात्रो ने समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण करने की मांग की है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























