👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे 9 पर एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बता दें कि एक रोडवेज बस दिल्ली से सीतापुर जा रही थी जैसे ही वह गढ़ पहुंची तो नेशनल हाईवे 9 पर चालक ने एक होटल पर बस खड़ी की। बस में सवार सीतापुर निवासी गर्भवती महिला को अचानक दर्द उठा। होटल मालिक ने मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना देर किए महिला चिकित्सक समेत होटल पहुंची और महिला को बस में ही प्रसव करा दिया जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जच्चा-बच्चा की जांच की और उन्हें स्वस्थ बताते हुए रवाना कर दिया।
LADIES GYM में FREE REGISTRATION: 9756765958


























