हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में 102 एंबुलेंस में एक बार फिर बच्ची की किलकारी गूंजी है. एंबुलेंस कर्मी और आशा की सूझबूझ से एक महिला ने नन्ही परी को जन्मदिन दिया है. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
102 एंबुलेंस चालक अनुज कुमार को सूचना मिली कि इमराना पत्नी शादाब निवासी गांव वैठ सिंभावली को सोमवार की देर शाम प्रसव पीड़ा उठी जिसके बाद अनुज ईएमटी अजय कुमार के साथ गांव पहुंचे और अस्पताल के लिए रवाना हो गए. इसी बीच प्रसव पीड़ा तेज उठने पर आशा रजिया व अजय कुमार ने महिला की डिलीवरी कराई जिसके बाद गर्भवती महिला ने पुत्री को जन्म दिया.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209


























