
ई-रिक्शा में बैग भूली महिला, बरामदगी की मांग
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के बरौली वासदेवपुर की रहने वाली एक महिला जनपद हापुड़ के पिलखुवा में दहेपा पुलिया से ई-रिक्शा में बैठी जोकि एक महिला और अपने ताऊ के साथ हापुड़ पहुंची। ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं की गोद में दो बैग और एक बैग ई-रिक्शा की छत पर रखा था। ऑटो में बैठने पर एक बैग उनका ई-रिक्शा में रह गया जिन्होंने बताया कि ई-रिक्शा में जो बैग रह गया है उसमें नकदी, जेवरात आदि सामान रखा हुआ था जो बहुत ही कीमती है। उन्होंने मामले में ई-रिक्शा चालक को ढूंढ कर बैग बरामद करने की मांग की है।
मोहसीना पत्नी नाजिम खान ने बताया कि वह परिचित महिला और बुजुर्ग ताऊ के साथ पिलखुवा के देहपा पुलिया में सवार होकर हापुड़ पहुंची। तहसील चौराहे के पास ई-रिक्शा चालक ने उन्हें उतार दिया और ऑटो में बैठा दिया। ऐसे में उनके तीन बैग ई-रिक्शा में थे जिनमें से दो ही बैग लाकर ई-रिक्शा चालक ने उनके ऑटो में रखे और एक बैग लेकर वह चला गया जिसमें नकदी, जेवरात और कपड़े रखे हुए थे। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























