👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति और सास ने उसे पीट-पीट कर घायल कर दिया। महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता की रहने वाली राधिका ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी सचिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सचिन और उसकी माता आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे प्रताड़ित करते रहे। शुक्रवार की रात को पति और सास से बेरहमी से पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद महिला थाने पहुंची और आप बीती बताई। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400























