
👁 26 views Views
कलेक्ट्रेट पर शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षा मित्रों ने हापुड़ कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को प्रदर्शन किया और सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति की मांग की। इस संबंध में प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन भी सौंपा। टीईटी, सीटीईटी पास शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को शिक्षा मित्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्रों ने कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए जल्द नियुक्ति दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें उचित आश्वासन दिया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















