जीएस विश्वविद्यालय की स्थापना से छात्र ले सकेंगे उच्च शिक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में निजी क्षेत्र में स्थापित होने वाला जीएस विश्वविद्यालय अपने आप में अनोखा होगा जिसकी स्थापना के बाद अब छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु इधऱ-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार से जनपद हापुड़ में जीएस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।
जीएस ग्रुप के उपनिदेशक मनोज सिसोदिया ने बताया कि शासन से जीएस विश्वविद्यालय को अनुमति मिल गई है। करीब 29 एकड़ में विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। विश्वविद्यालय में बीसीए, बीबीए, एलएलबी, मास काम, पीएचडी के साथ साथ आयुर्वेदिक में बीएएमएस, नर्सिंग में जीएनएनएम, बीएससी नर्सिंग आदि कोर्स कराए जाएंगे। इस विश्वविद्यालय खुलने के बाद जनपद के छात्रों के साथ साथ प्रदेश भर के छात्रों को काफी राहत मिलेगी। शिक्षा ग्रहण करने के लिए उन्हें अन्य प्रदेश या विदेशों में जाना जाना पड़ेगा। जनपद में ही उच्च शिक्षा मिल सकेगी। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
जनपद में निजी क्षेत्र का एक विश्वविद्यालय पहले से ही संचालित है। अब जनपद में दूसरे विश्वविद्यालय को अनुमति मिल गई है। ऐसे में जनपद में अब जल्द दो विश्वविद्यालय हो जाऐंगे।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























