मोबाइल चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस का हापुड़ में छापा, मोबाइल बेचने वाले समेत दो पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में हापुड़ में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने हापुड़ कोतवाली क्षेत्र से दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और दिल्ली से चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि दिल्ली के मधु विहार थाना की पुलिस के दरोगा और सिपाही बुधवार को हापुड़ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को बताया कि उनके क्षेत्र से एक व्यक्ति का मोबाइल बदमाशों ने चोरी कर लिया था। इसके बाद मोबाइल को उन्होंने सर्विलांस पर लगाया जिसकी लोकेशन हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर आ रही है। दिल्ली पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बुलंदशहर रोड पर छापामार कार्रवाई की जहां उन्होंने एक घर से युवक को हिरासत में ले लिया जिसके कब्जे से पुलिस को चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने यह मोबाइल तहसील चोपला स्थित एक मोबाइल की दुकान से खरीदा है। उसके बाद पुलिस ने दुकान पर भी छापा मारा और संचालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























