हौंसले बुलंद, मंदिर का दान पात्र ही उठाकर ले गए चोर












हौंसले बुलंद, मंदिर का दान पात्र ही उठाकर ले गए चोर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभी तक मंदिर के दानपात्र से चोरी की खबरें मिल रही थी, परंतु अब एक ऐसी खबर मिली है कि बदमाश मंदिर का दानपात्र ही उठाकर ले गए। यह मामला है थाना कपूरपुर के गांव सपनावत में स्थित मां वैष्णो धाम मंदिर का।

जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मां वैष्णो धाम मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मां वैष्णो धाम मंदिर से चोरों ने ताले तोड़कर गहने, रत्न व दान पात्र चोरी कर लिया और फरार हो गए। पूजा अर्चना करने पहुंचे पुजारी ने जब मंदिर के ताले टूटे देखे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मंगलवार की सुबह पुजारी श्यामलाल मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर के ताले टूटे पड़े हैं। इसके बाद उन्होंने देखा कि चोर गहने, रत्न व रुपयों से भरा दान पात्र चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने घटना की सूचना मंदिर के ट्रस्टी व संचालक संजीव गुप्ता को दी। संजीव गुप्ता ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। मंदिर में हुई चोरी की घटना पर सीओ पिलखुवा अनीता चौहान भी मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। चोर जाल पर लगी जंजीर को काटकर मंदिर की दूसरी मंजिल पर लगे मेन गेट के ताले तोड़कर अंदर घुसे थे। दो वर्ष पहले भी चोर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी







  • Related Posts

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    🔊 Listen to this कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंसहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):कड़कड़ाती ठंड में लोगों को सर्दी से राहत दिलाने हेतु एलायंस आगे आए और अन्य…

    Read more

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मृत व्यक्ति का फर्जी मृत्यु…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम
    error: Content is protected !!