
खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगी पुरस्कृत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):नेह नीड़ फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में बृजघाट स्थित नेह नीड़ परिसर में रविवार को रामानंद गुप्ता स्मृति खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में बृजघाट एवं गढ़मुक्तेश्वर के सात विद्यालयों से 208 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के क्षेत्र सह संयोजक संदीप त्यागी ने किया।
इस अवसर पर नेह नीड़ फाउंडेशन के संस्थापक कन्हैया लाल उपस्थित रहे।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर 200 मीटर में 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता, ऊंची कूद तथा लम्बी कूद एवं गोला फेंक, चक्का फेंक, एवं भला फेक की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गयी।
बालकों के तरुण वर्ग में 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद फैजान प्रथम, शिवम् द्वितीय एवं कमल तृतीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में प्राची प्रथम पूजा द्वितीय एवं मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शिशु वर्ग की बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ में खुशबु प्रथम, आशी द्वितीय एवं भावना तृतीय स्थान पर रही।
गढ़ मुकतेश्वर क्षेत्र के विधायक हरेंद्र तेवतिया, रोटेरी क्लब के डिस्ट्रिकट गवर्नर अमित गुप्ता, तहसीलदार राहुल सिंह ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किये।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री मनप्रीत खेरा, नेह नीड फाउंडेशन की सचिव रीमा वर्मा, नेह नीड फाउंडेशन के न्यासी सुधांशु महेश्वरी, दिनेश गर्ग,सुधीर अग्रवाल, दीपक गुप्ता,वासुदेव शर्मा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष दीपक गौड़ सेनरा पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर के प्रबंधक उमेश सेनरा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य हरिशंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर































