
थाना धौलाना के गेट से कैंटर चालक पाइप से भरा कैंटर ले उड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गेट पर खड़ा लोहे के पाइप से भरा एक कैंटर को कैंटर चालक पुलिस को बताए बिना ले उड़ा। लोहे के पाइप से भरे कैंटर को हापुड़ के पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने सीज किया था।
पुलिस के अनुसार हापुड़ के पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने पाइप से भरे एक कैंटर को 21 सितम्बर 2025 को सीज किया था और सीज किए कैटर को थाना धौलाना के गेट पर खडा करके कैंटर चालक विजेंद्र निवासी मुकुल पुर सम्भल को हिदायत दी गई थी कि वह कैंटर पर मौजूद रहकर स्वयं निगरानी करेगा। पीटीओ दफ्तर से रिलीज आर्डर आने पर ही कैंटर को छोड़ा जाएगा। बात 27 सितम्बर की है जब थाना धौलाना के मालखाना मौहर्रर ने चैक किया तो कैंटर गायब था। कैंटर चालक ट्रक को बिना बताए ले उड़ा है। इस सिलसिले में थाना धौलाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























