
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दुष्कर्म आरोपित के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित आबिद ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को पेंशन दिलाने के बहाने 17 सितंबर को अपनी पत्नी के माध्यम से घर बुला लिया। इस दौरान पत्नी के सहयोग से महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपित आबिद पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा है। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

























