
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित एक मोहल्ले के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने स्नैपचैट पर उसकी बहन को आईएएस की तैयारी कराने का झांसा देकर उसकी बहन का अपहरण कर लिया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 को उसकी बहन ने बताया कि प्रयागराज में रहने वाले युवक से उसकी बहन शादी करना चाहती है। बहन ने उन्हें बताया कि स्नैपचैट पर ऑनलाइन बातें होती हैं। व्हाट्सएप नंबर व दूसरे नंबर पर वॉइस कॉल पर उन्होंने युवक से बात की। इस दौरान आरोपी ने उसकी बहन को बताया कि उसने मेंस पास कर लिया है। तीन दिसंबर को उसकी बहन संदिग्ध दिशा में लापता हो गई और व्यक्ति उसकी बहन को बहला- फुसला कर अपहरण कर ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731


























