हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में बुधवार की सुबह घर में मौजूद व्यक्ति का शव पंखे से लटका मिला जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
42 वर्षीय भोलू का शव बुधवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी चाय देने के लिए जैसे ही कमरे में पहुंची तो लटकी लाश देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई जिसके बाद शोर सुनकर आसपास मौजूद परिजन इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























