
सड़क हादसे के दौरान पत्नी की मौत व पति घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मंसूरपुर कट के पास बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। सड़क हादसे के दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया और मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
बरेली के गांव पूर्णिया निवासी महेश कुमार नोएडा स्थित सेक्टर 62 में एक स्कूल में कार्यरत है। शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी पत्नी 28 वर्षीय संध्या के साथ बाइक पर सवार होकर बरेली अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह देहात क्षेत्र के हाईवे 9 पर स्थित मंसूर कट के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान संध्या की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























