हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पति अपनी पत्नी द्वारा उठाए जा रहे आत्महत्या के प्रयास से बेहद चिंतित है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी लगातार मायके में रहने का दबाव बना रही है और मांग न मानने पर दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। यहीं नहीं लगातार झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दे रही है।
गांव मुदाफरा निवासी चंद्रपाल पुत्र जयप्रकाश का कहना है कि उसकी शादी 21 नवंबर 2011 को जनपद मेरठ के एक गांव निवासी लड़की से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी ने पति के परिवार से अलग रहने का दबाव बनाया। पत्नी की जिद पर पति ने अपने परिवार को छोड़कर अलग रहने का फैसला लिया।
लेकिन पत्नी इससे भी नाखुश थी वो लगातार अपने मायके में रहने का दबाव अपने पति पर बनाती रही। पति चंद्रपाल का कहना है कि उसकी मांग न मानने के चलते उसकी पत्नी से दो बार आत्महत्या का प्रयास किया है। अप्रैल 2021 में उसने जहर खा लिया और 15 अगस्त 2021 की रात 9 बजे फांसी लगाने का प्रयास किया। पत्नी अब अपने पति को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रही है। पति ने अब पुलिस से मदद की गाहुर लगाई है।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099























