
पत्नी ने पति पर तमंचे से गोली चलाने के प्रयास का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला निवासी संजीव कुमार पर उनकी पत्नी पूजा निवासी गांव नगला कटक जनपद बुलंदशहर ने तमंचे से गोली चलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। इसी के साथ पूजा ने ससुराल पक्ष पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पूजा ने बताया कि वर्ष 2014 में उसकी शादी संजीव कुमार के साथ हुई थी। अब तीन बच्चे हैं, शादी के कुछ दिनों बाद से पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करने लगा। ससुराल पक्ष के लोग भी प्रताड़ित करने लगे। 12 मार्च की रात करीब 10:00 बजे पति ने उनके कमरे में आकर तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






























