हापुड़ में आवारा कुत्तों और बंदरों से कब मिलेगी निजात?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। निकाय चुनाव भी संपन्न हो गए। ऐसे में नए चेयरमैन से लोगों को उम्मीद है कि वह आवारा कुत्तों और बंदरों से उन्हें निजात दिलाएगी। हापुड़ की यदि बात करें तो शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला या क्षेत्र हो जहां इन आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक ना हो। हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज की यह तस्वीर अपने आप में यह बताने के लिए काफी है कि बंदरों का किस कदर आतंक है। हालात यह है कि लोग घरों के बाहर निकलने से कतराते हैं। यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं। यह बंदर जमकर उत्पात मचाते हैं जिससे कई बार लोग घायल हो चुके हैं। हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों की यही तस्वीर है। यदि अन्य निकायों की भी बात करें तो गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका, बाबूगढ़ नगर पंचायत, पिलखुवा नगर पालिका परिषद के क्षेत्रों की भी यही स्थिति बनी हुई है।






















