
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित मनोहर रिजेंसी मैरिज हॉल से सांसद के प्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक बबली की पुत्री की शादी के दौरान चोरी हुए नोटों से भरे थैले के मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। आरोपी पुलिस के शिकजे से दूर है। जनपद की हाईटैक पुलिस के हाथ खाली है।
मामला 11 जुलाई का है जब चोरों ने बंद कमरे की खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया और नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 12 लाख रुपए रखे हुए थे। बैग में विदाई के लिए रखी गई नकदी के अलावा कन्यादान में मिले लिफाफे भी रखे थे। बताया जा रहा है कि चोर ने लाखों रुपए से भरा बैग चुरा लिया और फरार हो गया जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पुलिस चोर के बेहद करीब है। उसकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश होगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























