
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव खड़खड़ी में ठंडे अंडे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में अभी भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं। मामले में आरोपी पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहे हैं।
ज्ञात हो कि 10 जनवरी की शाम करीब 6:00 के आसपास दो बाईकों पर सवार तीन युवक गांव खड़खड़ी में सतीश के पुत्र हिमांशु के ठेले पर पहुंचे थे। इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने अंडे मांगे। जब हिमांशु ने बाइक सवार को अंडे दिए तो उन्होंने कहा कि ठंडे ठंडे हैं और वह गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान हड़कंप मच गया। बाइक सवार धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत किया लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आपको बता दें कि आरोपियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह भागते समय पिस्तौल लहराते हुए फरार हुए थे। मामूली में पुलिस के हाथ खाली है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065






























