
दो बहनों से रेप के मामले में होटल पर कब होगी कार्रवाई?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव की रहने वाली दो नाबालिग बहनों के साथ गांव के ही दो युवकों ने होटल में ले जाकर अलग-अलग कमरों में दुष्कर्म किया। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित संचालित इस होटल में पैसे के लालच में होटल कर्मचारियों द्वारा नाबालिगों को प्रवेश दिया गया जो कि नियमों के विपरीत है। हालांकि देहात पुलिस मामले में आरोपी अजय और आशु को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन होटल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। थाना देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि होटल स्वामी से भी पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि दोनों आरोपियों ने दोनों बहनों को उस समय होटल में ले गए जब दोनों स्कूल के लिए निकली थी। घर पहुंच कर दोनों ने बताया कि आरोपी उन्हें हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित होटल मे ले गए और अलग-अलग कमरों में ले जार उनके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। आपको बता दें कि होटल ने नाबालिकों को भीतर प्रवेश दिया जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल मालिक यहां-वहां फिर रहा है जिसकी गिरफ्तारी के साथ-साथ होटल पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288























