👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक बच्चे से बाल मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान संचालक ने बच्चे को आटे का कट्टा ना उठाने पर जमकर पीटा। इस दौरान वह घायल हो गया जो गढ़ कोतवाली पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग करने लगा। मामला सोमवार की रात गंगा के पास का है। जहां एक बच्चा बैठा हुआ था। इसी दौरान दुकान संचालक ने बच्चे से आटे का कट्टा उठाकर रखने के लिए कहा। मना करने पर बच्चे की जमकर पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाला जिनके साथ बच्चा गढ़ थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग करने लगा।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949





























