👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने रिलांयस रोड से दो आरोपियों को पकड़ा है, जो नशीली गोलियां बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नौ सौ नशीली गोलियां बरामद की है। आरोपियों में एक विकलांग है।
पुलिस के अनुसार थाना मसूरी के गांव ढबारसी का फरियाद व बिहार से आकर गांव गांलद में रह रहा संजीव मिश्रा को पुलिस ने गश्त के दौरान मंगलवार की देर शाम रिलांयस रोड से पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से क्रमशः 525 व 375 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

























