
हापुड़ के जाने-माने उद्योगपति सुपर स्पीकर अवार्ड से सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जाने-माने उद्योगपति व प्रमुख समाज सेवी विजेंद्र माहेश्वरी के पोते माधव माहेश्वरी पुत्र रविंद्र माहेश्वरी निवासी माता मोहल्ला हापुड़ को देहरादून में आयोजित एक सेमिनार में सुपर स्पीकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माधव महेश्वरी को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इंडिया के जाने-माने टॉप कोच राहुल भटनागर और सौरव भटनागर ने उन्हें यह खिताब दिया।

माधव माहेश्वरी ने बताया कि वर्ष 1925 से उनकी हापुड़ की मंडी पाटिया में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज के नाम से दुकान है जहां लहंगा, चुनरी, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, शॉल, स्टॉल, सूटिंग शर्टिंग, वूलन सूट, लेंथ कुर्ता, पजामा, कंबल आदि सामान उपलब्ध है। वह हाल ही में देहरादून में आयोजित एक सेमिनार में शामिल होने पहुंचे जहां उन्होंने मंच से कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। बेहतर संबोधन के लिए उन्हें सुपर स्पीकर अवार्ड से नवाजा गया है।

Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़



























