हापुड़ में तेजी से लागू होंगी कल्याण कारी व विकास योजनाएं
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में सभी विकास योजनाओं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करने तथा कल्याण कारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाए जाने के कार्य पर तेजी अमल किया जाएगा।
जनपद हापुड की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों एवं 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा की गयी जिसमे प्राथमिकता के कार्य, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, सामूहिक विवाह, आपदा, बीमा योजना आदि पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।बैठक में सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























