👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप पोखरा में पदक जीतने वाले विजयी खिलाड़ी का बुधवार को गांव हैदरपुर में सम्मान किया गया। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
17 से 19 दिसंबर तक नेपाल में इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप पोखरा का आयोजन किया गया जिसमें गांव हैदरपुर के विशाल कुमार पुत्र योगेंद्र कुमार ने 200 किलोग्राम पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। गांव लौटे विशाल का सभी ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोमवीर सिंह गुर्जर, रविंद्र, शैंकी, सोनू आदि मौजूद रहे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























