हापुड़, सीमन/प्रज्वल शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परविंदर का भाजपाईयों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। बता दें कि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय उपाध्यक्ष परविंदर दिल्ली से मुरादाबाद जाते समय गढ़ में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में रुके इस दौरान भाजपाईयों ने उसका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर राकेश केवट,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा,गोपाल ठाकुर, दीपेंद्र कुमार,हिंदू युवा वाहिनी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष टिंकू शर्मा,हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष शोभित ठाकुर,रिंकू शुक्ला, अमन गुप्ता आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996
























