
पेशेवर ठेकेदार ने आम के पेड़ काटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव अलीपुर के जंगल से रातों-रात आम के दो पेड़ काटकर लकड़ी गायब कर दी। इस सिलसिले में वन विभाग की सरिता भट्ट ने गांव बछलौता के ठेकेदार कालू व वृक्ष स्वामी दीपक कुमार और छपकौली के ईश्वर तथा सिकंदरपुर काकोडी के देवी सहाय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इससे पहले भी ठेकेदार कालू के विरुद्ध 29 अप्रैल 2026 को तीन हरे शीशम के पेड़ तथा बाड़ंगपुर के जंगल से 30 जुलाई 2026 को 11 हरे सागौन के पेड़ काटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। सूत्र बताते हैं कि अवैध कटान के पेड़ जरौठी रोड पर एक आरा मशीन पर ले जाते हैं जहां आम, शीशम व सागौन के पेड़ काटकर लकड़ी बेची जाती है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















