
हापुड़ में बदला मौसम का मिजाज़, बारिश से गिरा तापमान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में गुरुवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम का मिजाज़ बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। चिकित्सकों ने सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि पहले से ही मौसम के बदलने का पूर्वानुमान था।
पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीती रात अचानक मौसम ने करवट ली और सर्द हवाएं चलने लगी। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और बारिश शुरू हो गई। गुरुवार की सुबह भी जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं घटा छा गई। इस दौरान तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से चिकित्सकों ने क्षेत्रवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52






























