
हापुड़ में बदला मौसम, चटक धूप के बाद छाया कोहरा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार को चटक धूप के बाद शाम के समय अचानक आसमान में बादल छा गए और मंगलवार की सुबह सड़कों ने कोहरे की सफेद चादर ओढ़ ली। कोहरे के कारण दृश्यता पर असर पड़ा। वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सड़क पर उतरना पड़ा। तापमान में हो रहे हो उतार-चढ़ाव से लोगों के स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा है। चिकित्सकों ने एतियातन बरतने की सलाह दी है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हापुड़ का तापमान चढ़ा हुआ है। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन चटक धूप के बाद सोमवार की शाम मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। इसके बाद लोग मंगलवार की सुबह उठे तो देखा कि सड़कों पर कोहरा छाया हुआ था जिसका असर विजिबिलिटी के साथ-साथ तापमान पर भी पड़ा। कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





























