
बाबूगढ़ में जलभराव की समस्या होगी खत्म, ₹1.09 करोड़ से बनेंगे दो बड़े नाले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलभराव और जलनिकासी की समस्या से अब स्थानीय निवासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। पुराने एनएच-24 पर ₹1.09 करोड़ की लागत से दो नए नालों का निर्माण कराया जाएगा।
बाबूगढ़ क्षेत्र की लगभग 40 प्रतिशत जलनिकासी इन्हीं दो नालों पर निर्भर है। सालों से निर्माण और मरम्मत न होने की वजह से ये नाले पूरी तरह जर्जर हो चुके थे, जिससे बारिश के दिनों में कई मोहल्लों में पानी भर जाता था और हजारों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जनता की इस समस्या को देखते हुए बजट की मांग की गई थी। योजना के तहत करीब 1 किलोमीटर लंबे इन नालों का निर्माण कार्य नवंबर माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा, जिसे अगले छह महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पालिकाध्यक्ष सुधा सिंह ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से इन दोनों नालों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकेगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















