
सिंभावली: 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पड़ोसी पर केस दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी द्वारा 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की शिकायत के अनुसार, शनिवार शाम उनकी बेटी किसी काम से पड़ोसी के घर गई हुई थी। आरोप है कि घर में अकेला होने का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी को कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची द्वारा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की जानकारी देते हुए सीओ राहुल यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















