हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में स्थित पीर वाली गली के लोग इन दिनों जलभराव की वजह से बेहद परेशान हैं जिन्हें बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। आलम यह है कि अपने घर में जाने के लिए ही उन्हें पानी में मजबूरन पैर रखना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द जल भराव की समस्या से उन्हें छुटकारा दिलाया जाए।
वैसे तो विकास के तमाम दावे और वादे किए जाते हैं लेकिन उनकी असलियत आप हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में जाकर देख सकते हैं जहां पीर वाली गली में पिछले लगभग एक हफ्ते से नाली में पानी भरने की वजह से पानी सड़क तक आ गया है। क्षेत्र की समस्या आए दिन बनी रहती है। लोगों का कहना है कि समय पर नाली की सफाई नहीं हो रही जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि उन्हें बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। हर समय उनकी जान पर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। जल्द से जल्द नालियों की सफाई की जाए जिससे जलभराव की समस्या से उन्हें छुटकारा मिले




























