हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। बाबूगढ़ में ढाबों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बाद एचपीडीए ने अब गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट विकास क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई की है जहां दो प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। गढ़मुक्तेश्वर के गढ़बांगर में मोहम्मद फराहीम पुत्र उम्रदराज द्वारा ढाबे के लिए किए गए निर्माण को एचपीडीए ने ध्वस्त किया। इसके साथ ही फराहीम द्वारा एक व्यावसायिक निर्माण बनाया गया था जिसे भी एचपीडीए ने बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान विशेष कार्याधिकारी दिनेश कुमार, अवर अभियंता मोहम्मद हारून व सुभाष चंद्र चौबे तथा क्षेत्रीय पुलिस मौजूद रही।
गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























