👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित कलेक्ट्रेट में पानी की बर्बादी की एक तस्वीर सामने आई है जो चिंता का विषय है. बता दें कि कलेक्ट्रेट में आने जाने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए वॉटर कूलर की व्यवस्था की गई है जिसमें एक पाइप के जरिए पानी सप्लाई किया जा रहा है. पाइप कटने से पानी की बर्बादी हो रही है और अब तक सैकड़ों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो चुका है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























