👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को दबोच कर जेल की हवा खिला दी, जो तमंचे लेकर बुरी नियत से घूम रहे थे।
पुलिस ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस अलीपुर मोड़ पर गश्त कर रही थी कि दो बदमाश पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा व एक-एक कारतूस बरामद किया है। आऱोपी बदायूं का महबूब अली व अलीपुर का फैज मौहम्मद है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।























