👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड नगर पुलिस ने रामलीला गेट के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी तमंचा लेकर घूम रहा था कि वह पुलिस की नजर से नहीं बच सका, जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।आरोपी करीमपुरा हापुड़ का मोहसिन उर्फ काला है।आरोपी को जेल भेज दिया है






















