हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तेल व्यापारी के मुनीम से हुई साढ़े तीन लाख रू लूट को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में शनिवार की शाम को अध्यक्ष ललित कुमार छावनी वालों की अध्यछता में सभी व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों की बैठक चैंबर ऑफ कामर्स में सम्पन्न हुई तथा 48 घंटे बीत जाने के बाबजूद भी इस लूट की घटना का कोई खुलासा न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया ।सभी व्यापारी नेताओं व व्यापारियों ने सामूहिक निर्णय लिया कि यदि सोमवार सुबह तक इस लूट कांड का सही खुलासा नहीं हुआ तो हापुड़ की सभी व्यापार मंडल व व्यापारिक एसोसिएशन के व्यापारी पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर विरोध स्वरूप धरना देंगे और विरोध प्रकट करेंगे। बैठक में संरक्षक विजय अग्रवाल रविन्द्र मिल, संयुक्त व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री टुक्की राम गर्ग, महमन्त्री संजय अग्रवाल, उद्गयोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र पंसारी, वरिष्ठ महामंत्री अमन गुप्ता , महामंत्री अशोक बबली, प्रमोद दीवान, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गर्ग दतियाना वाले, दीपांशु गर्ग,मनीष कंसल मक्खन, प्रभात अग्रवाल, प्रदेश मंत्री संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, कपिल शिवम , सुशील अग्रवाल, स्माल स्केल के अध्यछ सुनील जैन, दीपक बंसल , सोनू तेल वाले, अतुल तेल वाले आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9654657314, 9897153400




























