👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वक्फ बोर्ड निरीक्षक प्रविंद्र कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया है और मेरठ संबद्ध किया गया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रविंदर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.
बता दे कि हापुड़ के जिला अधिकारी अनुज सिंह ने शिकायत की थी कि वक्फ बोर्ड निरीक्षक प्रविंद्र की भूमाफियाओं से सांठगांठ है और वह जांच में ढिलाई बरत रहे हैं तथा कार्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण लापरवाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. जिलाधिकारी अनुज सिंह ने शासन से मामले की शिकायत की थी. इसके बाद प्रविंद्र कुमार को निलंबित किया गया है. बताते हैं कि प्रविंद्र की मूल तैनाती गाज़ियाबाद में थी जिन्हें हापुड़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. शासन ने निलंबित करते हुए मेरठ से संबंध कर दिया है.























