हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): यातायात पुलिस चाहे कितने भी जागरूकता अभियान चला ले लेकिन लोगों ने नियमों की धज्जियां उड़ाने की कसम खाई है। कुछ ऐसी ही तस्वीर और नजारा दिखाई दिया रविवार को हापुड़ के देव नंदिनी फ्लाईओवर पर जहां एक बाइक पर पांच लोग सवार होकर जाते हुए नजर आए। टंकी पर एक बच्चा, बाइक चला रहे चालक के पीछे एक बुजुर्ग, बुजुर्ग के पीछे एक लड़की और उसके पीछे टेल लाइट (पीछे की लाइट) पर बैठा एक मासूम… सड़क हादसे को न्योता दे रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि बाइक चलाने वाला खुद के साथ-साथ इन मासूमों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहा है। ऐसे में पुलिस को इस तरह नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























