👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapur news.com): हापुड के एसएपी डिग्री कालेज में एन एन एस के तहत शुक्रवार को मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्या साधना तोमर ने छात्राओं को एक जिम्मेदार नागरिक होने के महत्व को समझाया और मतदान में अपना-अपना सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।अंग्रेजी प्रवक्ता डाक्टर अरूणाचल शर्मा व आभा शुक्ला कौशिक, एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डा मीनू कश्यप ने भी मतदान के महत्त्व पर प्रकाश डाला और कहा कि मतदान करना लोकतंत्र के प्रति सच्ची आस्था है।आप सभी मतदान अवश्य करें और अन्य को भी इस नेक कार्य के लिए प्ररित किया और मतदान के लिए संकल्प दिलाया ।


























