हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अनुज सिंह ने प्रभारी प्रेरणा सिंह व उप जिलाधिकारी धौलाना के साथ मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुआ में मतदान हेतु जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया बहुत ही महत्वपूर्ण होती है और इस प्रक्रिया में मतदाताओं का बड़ा महत्व है आपको मत देने का बड़ा अधिकार मिला हुआ है जिसके प्रयोग से अपने मनपसंद के जनप्रतिनिधि को चुनकर अपने पसंद की सरकार बना सकते हैं। जो आपके भविष्य की योजनाएं बेहतर बना सकेंगे इसलिए आप सभी को चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। रैली के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि 10 फरवरी 2022 को होने वाले तीनों विधानसभाओं में हो रहे चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करें और आस पड़ोस में रहने वाले मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।




























