👁 0 views Views
गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पर विजय दशमी पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। इस पथ संचलन में नेह नीड़ के छात्रों ने भी भाग लिया। विजय दशमी पर्व पर पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक घोष के साथ बृजघाट के बाजारों ने निकले, तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति की प्रस्तुति दी।





















