हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का श्री चंडी धाम इस वर्ष श्रावण महोत्सव मना रहा है जहां भक्त हापुड़ में ही देवों के देव महादेव के विशेष दर्शन कर सकते हैं। इसके लिए मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। हर सोमवार को चंडी मैया के गर्भ गृह को फूल बंगला और रंगोली तथा दुर्गा मैया के दरबार और शिवालयों को भी फूल बंगले से सजाया जाएगा। श्रावण मास के हर सोमवार को श्री चंडी मैया के भवन में विशेष स्वरूपों में महाकाल के दर्शन भक्त कर सकेंगे।
शिवरात्रि के महापर्व पर 13 जुलाई से पूरे श्रावण तक चंडी मैया का विशेष शृंगार किया जाएगा। 14 जुलाई शाम 6:30 बजे भोले का गुणगान कर भव्य झांकी निकाली जाएगी और बाबा बर्फानी अमरनाथ जी के दर्शन के पश्चात छप्पन भोग प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540

































