जबरदस्त कोहरा छाने से घटी दृश्यता










जबरदस्त कोहरा छाने से घटी दृश्यता

हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार की सुबह जबरदस्त कोहरा छाने से दृश्यता काफी ज्यादा प्रभावित रही। कोहरे के जबरदस्त कहर के आगे वाहन चालक बेबस दिखाई दिए। मंगलवार की रात से ही सड़क पर कोहरा गिरना शुरू हो गया था। बुधवार की सुबह भी जबरदस्त कोहरा होने की वजह से राहगीर, वाहन चालकों को काफी ज्यादा परेशानी और ठंड का सामना करना पड़ा। इस दौरान दृश्यता भी घटकर कुछ ही मीटर की रह गई।

जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार की रात से कोहरा पड़ना चालू हो गया। हापुड़, बाबूगढ़, सिंभावली, हाफिजपुर, पिलखुवा आदि इलाकों में जबरदस्त कोहरा छा गया। इस दौरान ग्रामीण व आउटर क्षेत्र में कोहरे का अधिक प्रभाव देखने को मिला। बुधवार की सुबह जब क्षेत्रवासी सड़क पर उतरे तो देखा कि शहर ने कोहरे की सफेद चादर लपेटी हुई थी। वाहन चालकों को पार्किंग तथा हेडलाइट का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान दृश्यता कुछ ही मीटर की रह गई।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!