👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में गंगापुल की रेलिंग पर एक किशोरी के चलते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है जिसमें एक किशोरी जान जोखिम में डालकर पुल की रेलिंग पर चल रही है.
बता दें कि किशोरी रेलिंग पर यहां से वहां जा रही है जिसके बाद बाइक सवार उसे रोकते हैं और किशोरी नीचे उतरती है. किशोरी आखिर पुल की रेलिंग पर क्यों चली? यह अभी भी सवाल बना हुआ है. यदि किशोरी का पैर फिसल जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. वीडियो जमकर वायरल हो रही है.





























