
गढ़: गंगा स्नान के दौरान अफरा-तफरी, श्रद्धालुओं के बीच घुसे गोवंश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट में चैत्र अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान के दौरान दोपहर को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जहां अचानक स्नान कर रहे श्रद्धालुओं के बीच निराश्रित गोवंश घुस गए जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि कोई हादसा नहीं हुआ है।
मामला बुधवार की दोपहर का है जब श्रद्धालु स्नान कर रहे थे वहीं श्रद्धालुओं के बीच एक दर्जन से अधिक गोवंश पहुंच गए गोवंश देखकर श्रद्धालु घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे जिससे श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। वहीं साहस दिखाते हुए श्रद्धालुओं ने कड़ी मशक्कत के बाद निराश्रित गोवंशों को हटाया और बड़ा हादसा होने से टल गया। जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि बृजघाट गंगा तट पर उचित बैरिकेडिंग की जाए और निराश्रित गोवंशों की आवाजाही बंद की जाए। अन्यथा ऐसा नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।























